भारत में इलेक्ट्रिक
स्कूटर की बिक्री
तेजी से बढ़
रही है। इनकी
डिमांड काफी बढ़
गई है। बाजार
में दो प्रकार
के इलेक्ट्रिक दोपहिया
वाहन हैं। हाई
पावर्ड वाले और
दूसरे लो पावर्ड
वाले। कम पावर
वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर
और मोटरसाइकिल जो
250 W की मोटर से
लैस हैं और
जिनकी टॉप स्पीड
25 किमी प्रति घंटे से
अधिक नहीं है,
उन्हें बिना ड्राइविंग
लाइसेंस, व्हीकल रजिस्ट्रेशन और
बीमा के भी
चलाया जा सकता
है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
की कीमत ज्यादा
है और इसे
हर को अफॉर्ड
नहीं कर सकता
है। अगर आपका
बजट बहुत ज्यादा
नहीं है, तो
फिर 50,000 रुपये से कम
की रेंज में
भी कई इलेक्ट्रिक
स्कूटर भारतीय बाजार में
उपलब्ध हैं। ये
फुल चार्ज में
करीब 70 किलोमीटर तक चलती
हैं। आइए जान
लेते हैं, इनके
बारे में…
कम कीमत में
बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
ओकिनावा राइज
ये आपके लिए
एक विकल्प हो
सकता है। Okinawa Raise की
ऑन-रोड (दिल्ली
प्राइस) कीमत करीब
42,328 रुपये है। राइज
इलेक्ट्रिक स्कूटर 48V/24Ah VRLA बैटरी के साथ
4-6 घंटे के चार्जिंग
टाइम के साथ
आता है।
इसकी टॉप स्पीड
25kmph है। कंपनी का दावा
है कि इसकी
ड्राइविंग रेंज 60-66 किमी/प्रति
चार्ज है। इसका
माप 1725X695X1080mm है और
इसकी लोडिंग क्षमता
लगभग 150kg है। इसमें
160 मिमी का ग्राउंड
क्लीयरेंस और 19 लीटर का
बूट स्पेस है।
इस स्कूटर की
अन्य विशेषताओं की
बात करें, तो
इसमें फ्रंट – हाइड्रोलिक
टेलिस्कोपिक रियर – डबल शॉकर
डुअल-ट्यूब तकनीक
के साथ लैस
है। इसमें 3.00 – 10 ट्यूबलेस
टायर (फ्रंट / रियर),
एल्युमिनियम अलॉय व्हील,
ई-एबीएस (इलेक्ट्रॉनिक-असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम),
ऑटो कट के
साथ माइक्रो चार्जर
और ड्रम ब्रेक
के साथ – फ्रंट
और रियर हैं।
राइज की सीट
की ऊंचाई 735mm है
और इसमें सेल्फ
स्टार्ट मैकेनिज्म है। यह
आर्कटिक व्हाइट कलर में
आता है।
इंडस यो एज
ये एक किफायती
इलेक्ट्रिक स्कूटर है। जिसकी
ऑन-रोड (दिल्ली
) कीमत करीब 43,090 रुपये है।
यह 250W BLDC मोटर के
साथ आता है।
यह 5x24Ah VRLA मेंटिनेंस फ्री बैटरी
(कुल वजन 93kg) के
साथ आती है।
इस स्कूटर की
टॉप स्पीड 25kmph है।
कंपनी का दावा
है कि इसकी
ड्राइविंग रेंज पूरी
तरह चार्ज होने
पर 70 किमी तक
है। इसका कुल
माप 1,785 x 710 x 1,070 मिमी और
वजन लगभग 59 किलोग्राम
है। यह इलेक्ट्रिक
स्कूटर 75 किलो का
पेलोड ले जाने
में सक्षम है।
इसके अन्य फीचर्स
की बात करें,
तो ड्रम ब्रेक
फ्रंट, अलॉय व्हील,
ट्यूबलेस टायर, फ्रंट सस्पेंशन
– डुअल टेलिस्कोपिक फोर्क, रियर
सस्पेंशन – डुअल सस्पेंशन,
फ्रंट और रियर:
3-10 ट्यूबलेस टायर, एलईडी रियर
साइड इंडिकेटर के
साथ एलईडी ब्रेक
लाइट शामिल हैं।
यह पांच कलर
ऑप्शन ग्रे, ब्लू,
व्हाइट, रेड और
ऑरेंज में आता
है।
एवन ई-लाइटडीएक्स
इसकी कीमत करीब
42,782 रुपये है। हालांकि
यह अभी हर
जगह खरीदने के
लिए उपलब्ध नहीं
है। यह BLDC 250W मोटर
के साथ लोडेड
आता है। यह
72V-12AH (12Vx6 NOS.) बैटरी से पावर
प्राप्त करता है,
जिसे 220V AC चार्जर की मदद
से पूरी तरह
चार्ज होने में
करीब 4-6 घंटे लगते
हैं। इसकी अधिकतम
गति 24KM/h है और
यह 80kgs का पेलोड
ले जाने का
दावा करती है।
फुल चार्ज होने पर
इसकी ड्राइविंग रेंज
50 किमी. है। अगर
इसकी अन्य विशेषताओं
की बात करें,
तो इसमें 2.5-10 साइज
के अलॉय व्हील,
ड्रम ब्रेक (फ्रंट/बैक), हाइड्रोलिक फ्रंट
सस्पेंशन, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम
और 12V फिलामेंट बल्ब शामिल
हैं।
ये हैं बिना लाइसेंस वाले टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा E5
यह आपके लिए
एक विकल्प हो
सकता है।ये 250 W हब-माउंटेड डीसी इलेक्ट्रिक
मोटर से चलता
है व 48V/28Ah लिथियम-आयन बैटरी
से जुड़ा है।
यह 25 किमी प्रति
घंटे की टॉप
स्पीड से दौड़
सकती है। इसको
एक बार चार्ज
करने पर यह
65 KM तक चल सकता
है। स्कूटर हल्का
है और इसका
वजन सिर्फ 68 किलो
है। हीरो इलेक्ट्रिक
ऑप्टिमा ई5 पारंपरिक
डिजाइन के साथ
आता है और
यह लिथियम-आयन
बैटरी या लेड-एसिड बैटरी
के विकल्पों के
साथ उपलब्ध है।
ओकिनावा लाइट
ओकिनावा लाइट एक
फंकी डिजाइन और
ऑल-एलईडी हेडलैंप,
ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट
क्लस्टर, एलईडी टेललैंप और
एलईडी इंडिकेटर जैसी
सुविधाओं के साथ
उपलब्ध है। स्कूटर
250 W बीएलडीसी इलेक्ट्रिक मोटर से
चलता है, जिसे
1.25 किलोवाट लिथियम-आयन बैटरी
के साथ पैक
किया गया है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर
को एक बार
चार्ज करने पर
60 km तक चलती है।
इसको फुल चार्ज
होने में 4-5 घंटे
तक का समय
लगता है। यह
25 km प्रति घंटे की
टॉप स्पीड पर
चल सकती है।
स्कूटर में E-ABS रीजनरेटिव ब्रेकिंग,
फ्रंट डिस्क ब्रेक
और रियर ड्रम
ब्रेक मिलता है।
एम्पीयर आरईओ एलीट
यह एक पारंपरिक
दिखने वाला इलेक्ट्रिक
स्कूटर है। जिसमें
एक एप्रन माउंटेड
हेडलैंप है जो
होंडा डियो की
तरह दिखता है।
इसमें प्रीमियम दिखने
वाला एलईडी हेडलैंप,
टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल,
फ्रंट एप्रन पॉकेट
और यूएसबी चार्जिंग
पोर्ट मिलता है।
इसमें EV को पावर
देने वाला 250 W BLDC हब
मोटर है और
यह 25 km प्रति घंटे की
टॉप स्पीड से
चल सकता है।
इसको एक बार
चार्ज करने पर
60 km तक की दूरी
तय की जा
सकती है।
हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश ई2
ये सबसे किफायती लिथियम-आयन बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है जिसे बिना लाइसेंस, पीयूसी, पंजीकरण और बीमा के चलाया जा सकता है। ई-स्कूटर एक पारंपरिक पेट्रोल-बेस्ड मॉडल की तरह दिखता है, लेकिन इसमें 48-वोल्ट 28Ah लिथियम-आयन बैटरी के साथ हब-माउंटेड 250-W इलेक्ट्रिक मोटर सहित एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन है। हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश ई2 25km प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चल सकता है और इसका वजन सिर्फ 69 किलोग्राम है। ई-स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 65 km तक चल सकता है और बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4-5 घंटे लगते हैं। स्कूटर में 165 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस है और यह 10 इंच के ट्यूबलेस टायरों पर चलता है।


