Advertisement 2

बीसी सखी योजना में महिलाओं को मिलेंगे 4000 प्रतिमाह तथा बैंकिंग उपकरण के लिए 50000 अलग से


उत्तर प्रदेश की महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 22 मई 2020 को पूरे राज्य में बीसी सखी योजना शुरू की गई थी। बीसी सखी योजना का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना और कोरोना वायरस लॉकडाउन में आम जनता को लाभान्वित करने के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना।

बीसी सखी योजना के तहत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग संवाददाता महिलाओं को तैनात करने का निर्णय लिया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पैसे का लेन-देन करने में कोई परेशानी न हो और साथ ही इन महिलाओं को एक निश्चित रोजगार भी मिल सके। जो भी महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करती है उन्हें 6 महीने तक 4000 प्रति महीना के हिसाब से दिया जाएगा इसके अलावा महिला जो भी ट्रांजैक्शन करती है उस पर उन्हें एक निश्चित कमीशन भी मिलेगा । यानी महिलाओं को इंसेंटिव भी कमाने का अवसर मिलेगा साथ ही वह 24000 की कमाई  भी कर पाएंगे । इस योजना के लिए आवेदन केवल मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ही लिए जाएंगे।

केवल महिलाएं ही बीसी सखी योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं, साथ ही यह महिला भी उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए। बीसी सखी आवेदन शुल्क की बात करें तो फिलहाल बीसी सखी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

यूपी बीसी सखी योजना की पात्रता

- बीसी सखी योजना में आवेदन करने के लिए महिला का उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है

- सखी योजना के लिए उन महिलाओं की भर्ती की जाएगी जो पढ़ लिख सकती हैं और साथ ही बैंकिंग का काम समझ सकती हैं

- उत्तर प्रदेश सखी योजना में उन महिलाओं को वरीयता दी जाएगी जो पहले से ही बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं या बैंकिंग क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रखती हैं

- महिलाओं को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चलाना आना चाहिए

- आवेदक महिला धन का लेन-देन कर सकती है

- 10वीं पास महिलाएं ही आवेदन कर पाएंगी

- बैंकिंग सेवाओं की समझ हो

यूपी बीसी सखी योजना के लिए वेतन और कमीशन

️बीसी सखी योजना के तहत महिलाओं को पहले 6 महीने तक 4000 प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस राशि के अलावा इन महिलाओं को बैंकिंग उपकरण के लिए अलग से 50000 की राशि दी जाएगी। इसके अलावा इन महिलाओं को बैंकिंग गतिविधि यानी ट्रांजैक्शन के लिए बैंक द्वारा एक निश्चित कमीशन भी दिया जाएगा।

बीसी सखी योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

अगर आप इच्छुक आवेदक हैं और आप बीसी सखी योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं और बैंकिंग सेक्टर में काम करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं।

- बीसी सखी योजना के लिए आवेदन इसके मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से दिया जा सकता है, इसलिए सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉइड फोन में बीसी सखी मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा

- सबसे पहले अपने एंड्रॉइड फोन में बीसी सखी एंड्रॉइड ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें

- एप्लीकेशन को डाउनलोड करें

- जैसे ही एप्लीकेशन ओपन होगा सबसे पहले यह आपसे लॉग इन करने के लिए मोबाइल नंबर डालने को कहेगा

- जैसे ही आप मोबाइल नंबर डालकर लॉग इन करेंगे तो आपके सामने बहुत ही जरूरी जानकारियां खुल जाएंगी

- अब यह एप्लिकेशन आपसे आपकी लोकेशन का एक्सेस मांगेगा, आपको एप्लिकेशन द्वारा मांगी गई सभी एक्सेस की अनुमति मिल जाएगी

- अब यहां आपको अपनी बेसिक प्रोफाइल डिटेल्स, फैमिली प्रोफाइल डिटेल्स, क्राइटेरिया आदि दर्ज करके सबमिट करना होगा

बीसी सखी योजना के लिए जरुरी दस्तावेज की सूची

- आवेदिका का आधार कार्ड

- निवास प्रमाण पत्र

- पैन कार्ड

- फोटो पहचान पत्र

- मोबाइल नंबर

- पासपोर्ट साइज फोटो

- शिक्षा सम्बन्धी मार्कशीट (कम से कम 10 वीं )

नोट :- जैसे ही आप सबमिट करेंगे आपका आवेदन उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना के तहत किया जायेगा और आपके चयन की प्रक्रिया को सरकार द्वारा आगे बढ़ाया जायेगा

यूपी बीसी सखी मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड प्रक्रिया

गूगल प्ले स्टोर से ऐप इंस्टाल लिए यहां क्लिक करें |