चीनीमिट्टी से बनी चीजें- धनतेरस के दिन चीनीमिट्टी से बनी चीज़ें खरीदना शभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि धनतेरस के दिन चीनीमिट्टी से बनी खरीदने से घर में बरकत नहीं होती है और घर में दरिद्रता आती है।
एल्युमिनियम या स्टील के बर्तन- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। हालाँकि, धनतेरस पर एल्युमिनियम या स्टील के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार एल्युमीनियम का संबंध राहु से माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर एल्युमीनियम या स्टील के बर्तन खरीदने से माँ लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और इससे घर में दरिद्रता आती है।
लोहा- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार धनतेरस पर लोहे की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। ज्योतिषशास्त्र में लोहे को शनि का कारक माना गया है। धनतेरस पर घर में लोहा लाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन लोहे का सामान घर में लाने से घर में नकारत्मकता और दरिद्रता आती है।
प्लास्टिक बनाती है धन को अस्थायी- ज्योतिषविदों के अनुसार प्लास्टिक धन को अस्थायी बनाती है, इसलिए होसके तो धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है, यदि आप धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की वस्तु लेकर आएंगे तो इससे धन के स्थायित्व और बरकत में कमी आती है
काँच- मान्यताओं के अनुसार धनतेरस या किसी शुभ अवसर पर शीशे की बनी चीज़ों को नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कांच का संबंध राहु से होता है इसलिए धनतेरस पर काँच का सामान खरीदने से घर में दरिद्रता आती है।
नुकीली चीजें न खरीदें- धनतेरस के दिन नुकीली या धारदार चीजें नहीं खरीदना चाहिए, यहां तक कि इस दिन सुई भी न खरीदें. ये चीजें घर में अशांति-कलह का कारण बनती हैं।
काले रंग की चीजें- इस दिन कोई भी काले रंग की चीज घर में न लाएं, यह भी बहुत अशुभ होता है, इसके अलावा घर में ऐसी कोई चीज लाने से भी बचें जो मिलावटी हो. भले ही वह घी-तेल ही क्यों न हो।
