Advertisement 2

कलयुगी मां ने खतरे में डाली बच्चे की जान, किया कुछ ऐसा जिसको जानकर उड़ जाएंगे आपके होश


अपने बच्चे के लिए एक मां की ममता और उसके प्यार की तुलना इस संसार में किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है। एक मां अगर अपने बच्चे को किसी तकलीफ में देख ले तो उसके रातों की नींद उड़ जाती है और दिन-रात मां उसकी सलामती के लिए दुआ करती है, लेकिन क्या कोई मां खुद चैन से सोने के लिए अपने बीमार बच्चे की जिंदगी खतरे में डाल सकती है? भले ही यह सवाल थोड़ा अटपटा लग रहा है, लेकिन एक ऐसा ही हैरान करने वाला वाकया ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है, जहां एक मां अपनी अच्छी नींद के लिए अपने बीमार बच्चे की जिंदगी खतरे में डाल देती है। वो अपने बच्चे की बीमारी से इस कदर झल्ला गई कि उसने अपने बच्चे के फीड़िंग ट्यूब में ब्लीच मिलाकर दे दिया।

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, छब्बीस वर्षीय आरोपी महिला का नाम ब्रुक एवलिन लुकास है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने नवजात बच्चे के फीडिंग ट्यूब में ब्लीच मिलाकर उसे जान से मारनेकी कोशिश की, लेकिन वो कहते हैं ना 'जाको राखे साईयां मार सके ना कोय' उस बच्चे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और उसकी जान बच गई. हालांकि फीडिंग ट्यूब में ब्लीच मिलाने की वजह से बच्चे की तबीयत जब बिगड़ने लगी तो महिला ने इसका इल्जाम अपनी बेटी पर लगा दिया, लेकिन बाद में महिला ने अपनी जुर्म कुबूल कर लिया।

बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म डिलीवरी समय से चौदह हफ्ते पहले ही हो गयी थी, जिसके कारण वो काफी कमजोर था और उसे खिलाने के लिए फीडिंग ट्यूब की मदद लेनी पड़ रही थी. बच्चे के बीमार होने के चलते महिला को उस पर ज्यादा ध्यान देना पड़ रहा था और उसके रोने के कारण महिला ठीक से सो नहीं पा रही थी। नींद पूरी न होने से महिला चिढ़ गई और उसने अच्छी नींद सोने के लिए अपने बच्चे के फीडिंग ट्यूब में डिटर्जेंट लिक्विड मिला दिया। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पुलिस के सामने महिला ने अपनी चार साल की बच्ची पर इसका इल्जाम डाल दिया, लेकिन चार महीने तक बच्चे को अस्पताल में रखने के बाद महिला को अपने किए का पछतावा हुआ और उसने पुलिस को सारी सच्चाई बता दी।