एंड्रॉयड वीटा वर्जन
2.21.20.3 में इस ऑफर
को प्रोमोट करने
के लिए एक
बैनर का इस्तेमाल
किया गया है। बैनर में लिखा
है ‘Give cash, get 51 back’. मतलब
कैश दीजिए और
51 रुपये वापस पाइए। बिजनेस इन्साइडर की एक
रिपोर्ट के अनुसार,
वॉट्सऐप यूजर्स को अलग-अलग कॉन्टैक्ट्स
को पैसे भेजने
पर 51 रुपये का
कैशबैक दिया जा
रहा है। रिपोर्ट
आगे बताती है
कि यूजर्स पांच
बार पेमेंट करने
पर हर बार
51 रुपये के कैशबैक
पा सकते हैं। इस तरह एक
यूजर 255 रुपये का कैशबैक
ले सकता है
आप भी इस तरह बन
सकते हैं WhatsApp बीटा
यूजर
बीटा ऐप यूजर्स
के लिए ही
अपनी ये फीचर
रोल आउट हुए
है इसलिए ये
अभी आम यूजर्स
को नहीं दिखेगा। लेकिन आपको बता
दें कि ये
फीचर चैट लिस्ट
के ऊपर एक
बैनर है जो
यूजर्स को ऑफ़र
के बारे में
बताता है। WhatsApp बीटा
के लिए एनरोल
करने के लिए,
Google Play खोलें और WhatsApp सर्च करें
> ‘बीटा टेस्टर बनें‘ पैनल
तक नीचे स्क्रॉल
करें > ‘I’m in‘ पर टैप
करें > ‘Join‘ चुनें > इसके बाद
आपको कुछ घंटों
में बीटा यूजर
बनने के लिए
एक अपडेट मिलेगा
WhatsApp Pay को 2018 में भारत में ट्रायल रन के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मंजूरी मिलने के बाद सर्विस को आधिकारिक तौर पर पिछले साल जनता के लिए शुरू किया गया था। यह 227 से अधिक बैंकों के साथ रीयल-टाइम पेमेंट सर्विस प्रदान करता है।
बता दें कि Google ने भी अपने पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay की लॉन्चिंग के वक्त प्रमोशन ऑफर शुरू किया था, जिसमें यूजर्स को 1000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर किया जा रहा था। इसी तर्ज पर WhatsApp ने अपने UPI पेमेंट को ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने के मकसद से कैशबैक ऑफर का एलान किया है।
