Advertisement 2

डाक विभाग ने निकाली बंपर भर्तियाँ, 10वीं और 12वीं पास जल्द करें आवेदन


केरल सर्कल पोस्टल ने पोस्टल असिस्टेंट (PA), सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA), पोस्टमैन, मेल गार्ड और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। डाक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक केरल पोस्टल सर्किल में हो रही यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

केरल पोस्टल सर्कल भर्ती 2021 महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 3 दिसंबर 2021

रिक्ति विवरण

पोस्टल असिस्टेंट - 16 पद

सॉर्टिंग असिस्टेंट - 13 पद

पोस्टमैन - 28 पद

मेल गार्ड -1 पद

एमटीएस - 37 पद

केरल पोस्टल सर्कल भर्ती 2021 पात्रता मानदंड

केरल पोस्टल सर्कल भर्ती 2021 शैक्षिक योग्यता

पोस्टल असिस्टेंट- 12वीं पास

सॉर्टिंग असिस्टेंट - 12वीं पास

पोस्टमैन/मेल गार्ड -10वीं पास

मल्टी टास्किंग स्टाफ - 10वीं पास

केरल पोस्टल सर्कल भर्ती 2021 आयु सीमा

पोस्टल असिस्टेंट - 18 से 27 वर्ष

सॉर्टिंग असिस्टेंट - 18 से 27 वर्ष

पोस्टमैन - 18 से 27 वर्ष

मेल गार्ड - 18 से 27 वर्ष

मल्टी टास्किंग स्टाफ - 18 से 25 वर्ष

केरल पोस्टल सर्कल भर्ती 2021 वेतन

पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट - 25500-81100 रुपये प्रति माह

पोस्टमैन/मेल गार्ड - 21,700 से 69,100 रुपये प्रति माह

मल्टी टास्किंग स्टाफ -18,000 से 56,900 रुपये प्रति माह

ध्यान दें- इच्छुक उम्मीदवार सहायक निदेशक (भर्ती), मुख्य महाडाकपाल कार्यालय, केरल सर्कल, तिरुवनंतपुरम- 695033 के पते पर 03 दिसंबर तक केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन जमा करके पदों पर आवेदन कर सकते हैं।