Advertisement 2

एक साथ डबल धमाल करने की तैयारी कर रहा है जियो


Reliance Jio अगले बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहा है। 91 मोबाइल्स और टिप्स्टर मुकुल शर्मा के अनुसार रिलायंस जियो आजकल अपने पहले टीवी जियो TV को लॉन्च करने की तैयारी में लगा है। इतना ही नहीं, कंपनी जियो टीवी के साथ अपने पहले टैब जियो Tablet को भी लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है। जियो के ये दोनों प्रॉडक्ट अगले साल मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं। जियो टीवी और जियो टैबलेट मार्केट में किन फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किए जाएंगे इस बारे में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

रिलायंस जियो का पहला टीवी एक स्मार्ट ऐंड्रॉयड टीवी हो सकता है, जिसे कंपनी किफायती कीमत के साथ पेश कर सकती है। इसमें इन-बिल्ट ओटीटी ऐप्स दिए जा सकते हैं। हो सकता है कि कंपनी जियो टीवी के साथ जियो फाइबर कनेक्शन में ऑफर किया जाने वाला सेट-टॉप बॉक्स भी बंडल कर दे। जियो टीवी को कई स्क्रीन साइज में लॉन्च किया जा सकता है।

जियो के नए-नए प्रॉडक्ट्स के लॉन्च करने के पैटर्न को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी ऐपल और दूसरी बड़ी कंपनियों की तरह ही अपना भी एक ईको-सिस्टम तैयार करने का टारगेट लेकर चल रही है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में जियो के कई और गैजेट्स मार्केट में एंट्री करेंगे।

रिलायंस जियो टैबलेट भी जियो फोन नेक्स्ट की तरह किफायती दाम में लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी जियो टैबलेट में भी PragatiOS आउट ऑफ द बॉक्स ऑफर कर सकती है। यह टैबलेट बड़ी स्क्रीन वाला हो सकता है और इसमें ऐप्स और गेम्स को डाउनलोड करने के लिए प्री-इंस्टॉल्ड गूगल प्ले स्टोर दिया जा सकता है। यह टैबलेट क्वालकॉम के किसी एंट्री लेवल चिपसेट पर बेस्ड हो सकता है। जियो का यह टैबलेट काफी किफायती दाम में लॉन्च हो सकता है और इसकी सीधी टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद रियलमी और मोटोरोला के टैबलेट से होगी।