इंसानियत को शर्मसार
कर दे ऐसी एक घटना सामने आई
है बताया जाता है कि एक चार
साल की बच्ची
के साथ 70 साल
के बुजुर्ग ने
बलात्कार किया है।
यह घटना उत्तर
प्रदेश के हमीरपुर
जिले के भरुआ
सुमेरपुर की है
और पुलिस ने
आरोपी को गिरफ्तार
भी कर लिया
है। इससे पहले
पुलिस ने छेड़खानी
के मामला दर्ज
किया था लेकिन
जब लड़की की
मेडिकल जांच कराई
गई तो मामला
कुछ और ही
निकला। पीड़िता ने अदालत
में दिए बयान
में बताया कि
उसके साथ बलात्कार
हुआ है जिसके
बाद पुलिस ने
आरोपी पर रेप
की धाराएं लगाई।
भरुआ सुमेरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र तिवारी ने गुरूवार को एक बयान में बताया कि, 4 साल की बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना 24 दिन पुरानी है। उन्होंने आगे कहा कि, इस मामले में पहले छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया था। लड़की की मेडिकल जांच और कोर्ट में पीड़िता द्वारा दिए गए बयानों के बाद आरोपी पर बलात्कार की धाराएं लगाई गई। पुलिस के मुताबिक, 70 साल के आरोपी भरुआ सुमेरपुर निवासी बुजुर्ग स्वामीदीन प्रजापति को बुधवार को उसी के घर से गिरफ्तार किया गया।
