Advertisement 2

पैसे देकर भरवाते हैं ITR, घर बैठे खुद 5 मिनट में करिये ITR FILE, ये रहा सरल तरीका


हम अपनी मेहनत करके पैसा कमाते हैं, ताकि हम अपना जीवन चला सके। इसके लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है। जो लोग नौकरी या बिजनेस करते हैं, वो आईटीआर से पूरी तरह से परिचित होंगे। हर साल वित्तीय वर्ष के समापन के समय इन लोगों को आईटीआर भरना होता है, जिसके लिए उन्हें कई तरह  के दस्तावेजों के साथ आयकर रिटर्न का फॉर्म भरना होता है। इस साल आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 है।

जैसे-जैसे ये तारीख नजदीक आती जाती है, हर कोई अपना आईटीआर भरने के लिए परेशान होता रहता है और इसी चक्कर में वो दूसरों से भी अपना आईटीआर भरवाता है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आप अपना आयकर रिटर्न खुद से ही भर सकते हैं। मतलब अब किसी से भरवाने की झंझट नहीं है। टैक्स ऑनलाइन भरना बेहद आसान है और इसमें कुछ ही मिनट लगते हैं।

बस आपके पास इंटरनेट और सही जानकारी होनी चाहिए, आप आज हम बेहद सरल तरीके से ITR फाइलिंग के प्रोसेस बताते हैं। इससे आपका पैसा भी बचेगा और समय केवल 5 मिनट लगेगा। ITR फाइल करने से पहले अपने पास PAN, Aadhaar कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर, निवेश डिटेल्स और उसके प्रूफ/सर्टिफिकेट, Form16, Form16A  जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने पास रख लीजिए।

आईटीआर भरने के लिए अपनाएं ये टिप्स (ITR फाइल करने का पहला तरीका)

स्टेप-1:  सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग के पोर्टल पर जाएं- incometaxindiaefiling.gov.in.

स्टेप-2:  आपको यहां रजिस्टर्ड यूजर होना जरूरी है।

स्टेप-3:  उसके बाद पैन का इस्तेमाल करते हुए खुद को रजिस्टर करना होगा।

स्टेप-4:  आपका पैन यूजर आईडी के तौर पर काम करेगा।

स्टेप-5:  अकाउंट में लॉग इनके बाद, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।

स्टेप-6:  एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको ड्रॉपडाउन मैन्यू पर एसेसमेंट ईयर को सिलेक्ट करना है।

स्टेप-7:  इसके बाद आईटीआर फॉर्म नंबर 1 और फाइलिंग टाइप- ऑरिजनल या रिवाइज्ड रिटर्न को सिलेक्ट करें।

स्टेप-8:  अगले स्टेप में आपको सब्मिशन मोड को सिलेक्ट करना है, जो ‘prepare and submit online’ होगा।

स्टेप-9:  उसके बाद पहले से वैलिड बैंक अकाउंट को सिलेक्ट करें, जहां अगर आपका कोई इनकम टैक्स रिफंड है, तो आप उसे प्राप्त करना चाहते हैं।

ITR फाइल करने का दूसरा तरीका

स्टेप-1:  इनकम टैक्स विभाग के पोर्टल- incometaxindiaefiling.gov.in में लॉग इन करें।

स्टेप-2:  उसके बाद उपयुक्त आईटीआर excel फॉर्म को डाउनलोड करना है।

स्टेप-3:  डाउनलोड होने के बाद फॉर्म में अपनी जानकारी और अतिरिक्त डिटेल्स को भरना होगा।

स्टेप-4:  फाइल करने से पहले अपनी सभी टैक्स की डिटेल्स को कैलकुलेट कर लें, आप इस स्टेप को छोड़ भी सकते हैं, अगर कोई टैक्स लायबिलिटी नहीं है।

स्टेप-5:  आपने जो डिटेल्स भरी हैं, आगे बढ़ने से पहले उसे कन्फर्म कर लें।

स्टेप-6:  फिर एक XML फाइल जनरेट करें जिसे अपलोड करना होगा।

स्टेप-7:  अब फॉर्म को सब्मिट करने के लिए ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं और XML फाइल को अपलोड करें, फिर सब्मिट रिटर्न के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप-8:  आईटीआर वेरिफिकेशन को कन्फर्म करने के लिए, एक मैसेज आपकी स्क्रीन पर दिखेगा जो ई-फाइलिंग पूरे होने की जानकारी देगा।

स्टेप-9:  आईटीआर वेरिफिकेशन का फॉर्म जनरेट होगा जिसे डाउनलोड किया जा सकता है, इस फॉर्म को टैक्सपेयर की रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर मेल भी किया जाता है।

स्टेप-10:  टैक्सपेयर्स अपने रिटर्न को नेट बैंकिंग, बैंक एटीएम, डीमैट अकाउंट नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, आधार ओटीपी, बैंक अकाउंट नंबर और ई-मेल आईडी के जरिए ई-वेरिफाई भी कर सकते हैं।